Friday, September 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपंचायत भवन का ताला तोड़ चोरों ने पार किया सामान

पंचायत भवन का ताला तोड़ चोरों ने पार किया सामान

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्राम पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को उठा ले गये। मामले की शिकायत मालीपुर थाने में पंचायत सहायक व ग्राम प्रधान द्वारा की गई है। घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय जगतूपुर बिल्टई की है। जहां 3-4 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम पंचायत  सचिवालय का ताला तोड़कर उसमें रखा कंप्यूटर, प्रिंटर ,बैटरी ,व इनवर्टर उठा ले गए। जब 4 जुलाई को सुबह  पंचायत सहायक नीतू पहुंचती है तो पंचायत भवन का ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गई और कमरे में प्रवेश कर देखती हैं तो उसमें रखा सारा सामान गायब रहता है। तत्पश्चात इनके द्वारा ग्राम प्रधान रामयश को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने मामले को देखकर पंचायत सहायक के साथ मालीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। इससे पूर्व भी चोर बगल स्थित स्कूल का ताला तोड़ कर बर्तन आदि उठा ले गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments