Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुर्घटना में सशस्त्र बल के जवान की मौत की सूचना पर घर...

दुर्घटना में सशस्त्र बल के जवान की मौत की सूचना पर घर में मचा कोहराम


◆ छत्तीसगढ़ में था तैनात


जलालपुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के सशस्त्र बल में तैनात जवान का चार पहिया वाहन गुरुवार प्रातः पेड़ से टकराने से तथा गड्ढे में पलट जाने से मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। तथा आस पास के क्षेत्र में मातम पसर गया। कटका थाना क्षेत्र के चिरैया डांड गांव निवासी फतेह बहादुर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल दसवीं बटालियन के प्रधान आरक्षी थे। कैंप शिफ्टिंग के दौरान पिकअप वाहन पर समान लाद कर रामचंद्र पुर थाने से पुडांग कैंप जा रहे थे। जो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिकअप एक पेड़ से टकरा गई जिसमे इनकी मौत हो गई। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही हाहाकार मच गया। परिजनों ने रोना बिलखना शुरू कर दिया। ये अपने सात भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थे। इनकी पहली पोस्टिंग चंडीगढ़ में 1991 में हुई थी। ये ननिहाल में रह कर इंटर तक पढ़ाई लिखाई किए। इनके 2 पुत्र तथा 4 पुत्रियां है।जिसमे से दो बच्चों की शादी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में इनकी पोस्टिंग 2001 में हुई थी। तबसे यहां ड्यूटी कर रहे थे।गाँव वासियों ने बताया कि जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार तक गांव पहुचने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments