Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रेमी जोड़े ने खाया जहर, दोनों की मौत

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, दोनों की मौत

अम्बेडकर नगर। जिला मुख्यालय के अयोध्या मार्ग पर स्थित राजकीय उद्यान में प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। जब दोनों की हालत बिगड़ी तो वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं प्रेमिका की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमी के शव को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लारपुर के मजरा बक्कसपुर निवासी सूरज वर्मा 35 वर्ष दिल्ली में चाय की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता था। दिल्ली से 28 मई को अपने घर आया था। सूरज वर्मा का जनपद अयोध्या के थाना महाराजगंज के गांव पूरा बाजार बरौली की एक युवती से बातचीत होती थी । दोनो के बीच बातचीत होते होते मोहब्बत हो गयी और दोनों को प्यार का परवान चढ गया। दोनों एक साथ रहकर जीने मरने की कसमे खाने लगे। प्रेमी दो दिन पूर्व अपनी पत्नी को दिल्ली छोड़ कर प्रेमिका से मिलने आ गया।
गुरुवार को दोनो ने अकबरपुर के राजकीय आंबेडकर उद्यान में एक साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया।विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान प्रेमी सूरज वर्मा की मौत हो गई। जबकि प्रेमिका की नाजुक हालत देख लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन व गांववासी अस्पताल पहुंच गए। मृतक अपने मां बाप का इकलौता संतान था और इसके दो पुत्रिया 10 व सात वर्ष की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments