Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला ने उच्चाधिकारियों से लगाई जान, माल की सुरक्षा की गुहार

महिला ने उच्चाधिकारियों से लगाई जान, माल की सुरक्षा की गुहार

भीटी अंबेडकर नगर । भीटी थाना क्षेत्र के बासुपुर बनियानी की रहने वाली अशोक कुमारी पत्नी बांकेलाल  ने जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस  महानिरीक्षक,  को प्रार्थना पत्र देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है, अपने प्रार्थना पत्र में अशोक कुमारी ने बताया है कि हिस्ट्रीशीटर शिवराम पुत्र हंसराज जो अपने भाई सिया राम, पत्नी संगीता देवी,  पुत्र राहुल व अंकित मिलकर मेरे घर की रेकी करते हैं और ईट का टुकड़ा मेरे छत व दरवाजे पर फेंकते हैं, जिसकी शिकायत हमने भीटी थाने में 6 बार किया है और चार बार 112 नंबर बुलाया है ।थाने पर बुलाने पर अपनी पत्नी को भेज देता है पत्नी बोलती है कि यहां पर नहीं रहने देंगे, उक्त व्यक्ति करीब 40 वर्ष से नेवासा पर उक्त गांव में रहता है शिवराम के खिलाफ हत्या, गुंडा एक्ट सहित करीब 20 मुकदमे  दर्ज हैं उसके बाद भी भीटी पुलिस इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती, जिससे पीड़िता दहशत में है और न्याय की गुहार लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments