Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ग्राम प्रधान ने कटवाया हरा पेड़, ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से की...

ग्राम प्रधान ने कटवाया हरा पेड़, ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से की शिकायत

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। ग्राम प्रधान द्वारा बिना अनुमोदन के जबरिया हरा पेड़ काट कर गिरा दिए जाने के मामले में ग्राम वासी ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौप कार्यवाही की मांग किया है। प्रकरण जैनापुर मजरा निजामपुर ग्राम सभा का है। गांव निवासी अजय कुमार वर्मा ने उप जिलाधिकारी जलालपुर को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि मेरे गांव का एक हरा भरा पेड़ चक मार्ग के किनारे खेत में था। जिसको जबरदस्ती ग्राम प्रधान महानंद मौर्य द्वारा बिना अनुमति  तथा न ही उपजिलाधिकारी व वन रेंजर को सूचित किए नियम विरुद्ध व दबंगई के बल पर काट कर गिरा दिया गया। उप जिलाधिकारी व रेंजर को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version