Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता शनिवार को होगी शुरू

दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता शनिवार को होगी शुरू


राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे उद‌्घाटन


अयोध्या। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित विधायक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को सुबह दस बजे डाभासेमर स्टेडियम राष्टीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर  खिलाड़ियों के पंजीकरण, मैदान की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। प्रतियोगिता के लिए 2000 प्रतिभागियों ने रजिस्टेशन करा लिया है। जिनका आनलाइन रजिस्टेशन नही हो पाया है। उन प्रतिभागियों के लिए स्टेडियम में ऑफ लाइन तत्काल रजिस्टेशन की व्यवस्था की गई है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाना और युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी तथा एथलेटिक्स की ट्रैक व फील्ड स्पर्धाएं शामिल रहेंगी। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments