◆ अयोध्या मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को हुआ समापन
अयोध्या। पं. दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा अयोध्या मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सांगठनिक विषयों पर पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने संवाद, संपर्क और समन्वय की पद्धति को और अधिक प्रभावी व गतिशील बनाने पर जोर दिया।
