Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन, विश्व कल्याण हेतु होगा हवन-पूजन का...

51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन, विश्व कल्याण हेतु होगा हवन-पूजन का आयोजन

0

◆ स्थापना दिवस पर भाजपा महानगर कार्यालय में होगा कार्यक्रम


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन कराया जाएगा तथा विश्व कल्याण के निमित्त हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही बस अड्डा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नगर निगम परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय तथा जिला पंचायत कार्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। महानगर अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगाने और सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी निर्देश दिया गया है।

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी कार्यालय सहादतगंज में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। यह दिन हमें संगठन की विचारधारा, सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। बैठक में महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, तिलकराम मौर्य, कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’, मुकेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version