Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्राचीन शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्राचीन शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

0

◆ दशरथ समाधि स्थल के निकट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 1.76 करोड से विकसित होंगी यात्री सुविधाएं


अयोध्या। दशरथ समाधि स्थल के निकट स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां लगभग 1.76 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यों में यात्री हॉल, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, इंटरलॉकिंग, लैंडस्केपिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं, जिससे दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। रविवार को क्षेत्रीय विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की रूपरेखा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि अयोध्या में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में धार्मिक स्थलों का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण और सुविधाओं का विस्तार होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य मानकों के अनुरूप कराए जाएं। एई सीएनडीएस भानु प्रताप गौड ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है जल्द ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। इस दौरान विश्वनाथ सिंह, लाल साहब सिंह, सुकेश सिंह, मुन्ना सिंह, अखंड सिंह, रमेश सिंह, अजय सिंह, संतोष सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version