Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपल्लेदारी कर घर लौट रहे युवक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला...

पल्लेदारी कर घर लौट रहे युवक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

जलालपुर अम्बेडकर नगर। पल्लेदारी कर देर शाम घर लौट रहे युवक का शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक रातभर घर नहीं पहुंचा था। सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी उमेश पुत्र रामदुलार जलालपुर कस्बे में नरेश जायसवाल की दुकान पर पल्लेदारी का काम करता था। शुक्रवार की देर शाम वह रोज की तरह काम से छुट्टी पाकर चौराहे से होटल का खाना लेकर घर के लिए निकला था, लेकिन पूरी रात घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उमेश के भाई नरेश को गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जीभ कटी हुई प्रतीत हो रही है तथा गले में सूजन भी है, जिससे मौत को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की लिखित सहमति के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments