Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सपा महिला सभा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

सपा महिला सभा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

0

अयोध्या। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच पर एक महिला के नकाब को हाथ लगाकर खींचे जाने की कथित घटना को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा ने कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा को सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुए अपर्णा जायसवाल ने कहा कि यह घटना संविधान द्वारा प्रदत्त महिला की व्यक्तिगत निजता और सम्मान के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एवं भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा दिए गए बयान भी महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं, जो उनकी महिला-विरोधी और दूषित मानसिकता को दर्शाते हैं।

महिला महानगर अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी महिला के घूंघट या नकाब को हाथ लगाना सभ्य समाज की परंपराओं के विरुद्ध है और यह न केवल निंदनीय बल्कि आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है। समाजवादी महिला सभा ने इस घटना की कठोर निंदा करते हुए संबंधित नेताओं के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के साथ प्रवक्ता राकेश यादव, श्रेया सिंह, प्रदेश सचिव शरद चंद्र मिश्रा, प्रवीण राठौर, मनदीप जोहल, शशांक यादव, गोविंद यादव, नेहा यादव, प्राची यादव, गरिमा यादव, सिद्धांत, अमन पांडे, पूनम साहू, रुक्मणी, ममता गुप्ता, दुर्गावती, निगार फातिमा, डिंपल सोनी, अनीशा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version