Home News चूहा मारने पर जिसके उपर एफआईआर हुई उसने कहा कि मुर्गा काटने...

चूहा मारने पर जिसके उपर एफआईआर हुई उसने कहा कि मुर्गा काटने पर क्यों नही होती कारवाई

0

◆ उसका कहना है चूहा तो नुकसान पहुंचाता है मुर्गा किसी का कुछ नहीं करता


◆ मिट्टी का बर्तन बनाने वाले चूहों ने मनोज का किया था काफी नुकसान


बदायूं। जनपद बदायूं के एक मामलें ने पूरे देश मे सुर्खियां बटोरी। यहां रहने वाले मनोज के उपर चूहें के नाले में डुबोकर मारने पर एफआईआर दर्ज हो गयी। उसका शांति भंग में चालान हो भी हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब मनोज का एक सवाल भी लोगो के हृदय में दस्तक दे रहा है। उसका कहना है कि मुर्गा काटने पर क्यों कारवाई नहीं होती। जबकि मुर्गा किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचाता। चूहों ने उसका काफी ज्यादा नुकसान किया है। मुर्गा काटने पर कोई पशु प्रेमी सामने क्यों नहीं आता और पुलिस क्यों नहीं एफआईआर दर्ज कराती।

एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज ने बताया कि लोग जबरदस्ती नाले के पास लाकर चूहे छोड़ जाते है। नाले के पास उसका घर है। जिसको मना करो वह झगड़े को तैयार हो जाता है। वह मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते है। चूहें गीला बर्तन तोड़ देते है। एक बार बनाया हुआ बर्तन अगर जरा सा सूख जाय तो वह मिट्टी किसी के काम नहीं आती है। जब उसकी छोटी बेटी गोद में थी तो उसके हाथ में चूहे ने काट लिया था। जिसमें इलाज के दौरान काफी खर्च हुआ था। तब कोई पशु प्रेमी नहीं आया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version