Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नारायण फाउंडेशन बाबा साहेब जयंती पर  आयोजित किया विशाल भंडारा,  बैग का...

नारायण फाउंडेशन बाबा साहेब जयंती पर  आयोजित किया विशाल भंडारा,  बैग का किया वितरण

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य के नेतृत्व में अकबरपुर कलेक्ट्रेट परिसर व बसखारी रोड पर विशाल भंडारा व जलपान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान नारायण फाउंडेशन की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जूट बैग व बाबा साहेब का प्रतीक चिन्ह निःशुल्क वितरित किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित कर इस पहल की सराहना की।

विवेक मौर्य ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती पर उन्होंने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में 104 कार्यक्रमों में सहभागिता कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर सशक्त व समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जीवनभर दलितों, पिछड़ों व शोषितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया और समता आधारित समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता, अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version