Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी अंबेडकर जयंती, जिलेभर में हुए विविध...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी अंबेडकर जयंती, जिलेभर में हुए विविध आयोजन

0

अंबेडकर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासकीय कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला।

जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्श समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के मूल्यों को स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी लोकसेवकों से जनसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। वहीं अपर जिलाधिकारी ने बाबा साहेब के जीवन को संघर्ष व दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताते हुए शिक्षा के महत्व पर बल दिया।

जिला पंचायत सभागार में भी व्याख्यान आयोजित हुआ, जिसमें संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को रेखांकित किया गया। नगर पालिका परिषद अकबरपुर के शहजादपुर क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जहां मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए।

बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा पूरे जनपद में नगर निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसकी निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version