Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम ने 60 बेड का अस्थायी रैनबसेरा शुरू किया, ठंड से...

नगर निगम ने 60 बेड का अस्थायी रैनबसेरा शुरू किया, ठंड से बचाव की तैयारी तेज


अयोध्या। शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नगर निगम ने यात्रियों और जरूरतमंदों को रात में ठंड से राहत देने के लिए अस्थायी रैन बसेरों की व्यवस्था शुरू कर दी है। अयोध्या कैंट क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड और गांधी पार्क परिसर में 30–30 बेड के रैनबसेरे संचालित कर दिए गए हैं, जिनमें प्रत्येक स्थान पर 15 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय के अनुसार, तापमान में गिरावट के मद्देनज़र महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने स्थानीय नागरिकों और बाहर से आने वाले आगंतुकों को सुरक्षित ठहरने की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत नगरीय क्षेत्र में कुल आठ अस्थायी और स्थायी रैन बसेरों की व्यवस्था की जा रही है।

अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने बताया कि रोडवेज और गांधी पार्क में बने रैनबसेरों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और साकेत अंडरपास के निकट भी शीघ्र ही रैन बसेरों का संचालन शुरू किया जाएगा, ताकि ठंड के दिनों में किसी भी व्यक्ति को खुले में रात बिताने की नौबत न आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments