Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का बढ़ाया गया उत्साह

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का बढ़ाया गया उत्साह

0

जलालपुर, अंबेडकरनगर। क्षेत्र के मौलाना आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन गरिमामय बन गया।
समारोह में संस्थान के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद खालिद क़ासमी एवं प्रधानाचार्या गुलिस्तां अंजुम ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्राओं की उपलब्धि विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हाईस्कूल परीक्षा में शिफा लाइबा ने 89.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमतुज़्ज़हरा ने 85.5 प्रतिशत तथा गुल अफशा जहाँ ने 85.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में हेरा फातिमा ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कुमकुम एवं सादिया खातून ने 82.6 प्रतिशत, नसरीन फातमा ने 81.2 प्रतिशत, फातमा मरियम ने 79.2 प्रतिशत, ज़ोहा नूर ने 78.6 प्रतिशत तथा सीरत फातमा ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी जमशेद इक़बाल, पैगाम फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद जमाल, आमिना खातून, तज्यींन आएशा, हमना मरियम, फरहीन फातमा, सानिया सिराज, सदफ नूरी, मोहम्मद अहमद, रमज़ान अली, मुश्ताक हुसैन, कुमार गौरव, आबिदा खातून, हलीमा सादिया, शबीना खातून, उमैजा मरियम और ज़िकरा मरियम समेत विद्यालय के शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version