Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्थानांतरण के उपरांत विदाई समारोह का हुआ आयोजन

स्थानांतरण के उपरांत विदाई समारोह का हुआ आयोजन

0

जैतपुर, अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र की रफीगंज चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह का स्थानांतरण अकबरपुर थाना की कस्बा चौकी इंचार्ज पद पर होने पर कटका थाने में विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब नौ माह तक कटका थाने में सेवाएं देने वाले उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और बेहतर कार्यशैली के कारण पुलिस कर्मियों व क्षेत्रीय लोगों के बीच खास पहचान रखते थे।
विदाई समारोह के दौरान थाना प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा, उपनिरीक्षक धारासिंह, उपनिरीक्षक प्रमेन्द्र प्रताप सिंह, हेड मोहर्रिर बिजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल साबिर अली, हेड कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह, कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल दीपशिखा मिश्रा तथा महिला कांस्टेबल सोनिका पाल समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने कहा कि सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने कार्यकाल में टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभागीय जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया। उनके व्यवहार और कार्यशैली को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वहीं उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कटका थाना परिवार से उन्हें हमेशा स्नेह और सहयोग मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version