Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विधायक ने किया 17 लाख की लागत से बने इंटरलॉकिंग मार्ग का...

विधायक ने किया 17 लाख की लागत से बने इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन

0

आलापुर, अंबेडकर नगर। आलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड जहांगीरगंज के ग्राम हरिहरपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व सांसद एवं वर्तमान आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया। यह मार्ग पप्पू की दुकान से बच्चूलाल चौरसिया के घर होते हुए दयाराम यादव के घर तक बनाया गया है।

उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक त्रिभुवन दत्त का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता रामप्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण को खत्म करने की साजिशें लगातार हो रही हैं। संविधान की समीक्षा के नाम पर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और भय व आतंक का माहौल व्याप्त है। गुंडे और माफिया सरकार चला रहे हैं।

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान, व्यापारी, बुनकर सहित सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि 2027 में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाया जाए, ताकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रामनगर विकास यादव, भावी ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी संदीप यादव बिट्टू, युवा सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट, कृष्ण कुमार पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद, मनोज कुमार यादव, अंबिका गौंड, मायाराम गौतम, संजय शर्मा, रामप्रताप वर्मा, गौरीशंकर यादव, दिनेश यादव, प्रमोद यादव, दीप प्रकाश मौर्य, आरिफ सिद्दीकी, प्रेमकुमार यादव, रामबेलास यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version