Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलेन–देन के विवाद में दबंगों ने किया हमला

लेन–देन के विवाद में दबंगों ने किया हमला

जलालपुर, अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र के चौबे का पूरा बड़ा गांव में किराना दुकान के लेनदेन के विवाद ने शनिवार रात गंभीर रूप ले लिया, जब दबंगों के एक समूह ने दुकानदार के घर पर हमला कर जमकर हंगामा किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दुकानदार प्रियांशु कुमार ने बताया कि शनिवार को उसकी दुकान पर शिवांश नामक युवक सामान लेने आया था। भुगतान को लेकर कहासुनी हुई और वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद शाम करीब छः बजे अपने साथियों जितेंद्र, सोनू, पतिराम और नीरज निषाद के साथ दुकान पर पहुंचा और धमकाने लगा। स्थिति धक्का–मुक्की तक पहुँच गई, लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।

पीड़ित का कहना है कि रात करीब 10 बजे मामला दोबारा बिगड़ गया। जितेंद्र, प्रीतम चतुर्वेदी, विजय प्रताप, रामअशीष, नीरज, सोनू, किशन निषाद, पतिराम समेत लगभग पाँच अन्य लोग उसके घर पहुंचे और गाली–गलौज करने लगे। भय के चलते परिवार के लोग घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिए, लेकिन आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसते हुए अभद्रता जारी रखी।

प्रियांशु ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत पीआरबी को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी गाली–गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments