Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामार्ग चौड़ीकरण में विस्थापित 22 व्यापारियों को महापौर ने सौपीं नई दुकानों...

मार्ग चौड़ीकरण में विस्थापित 22 व्यापारियों को महापौर ने सौपीं नई दुकानों की चाभियां


◆ चार व्यवसायिक काम्पलेक्स में आवंटित की गई हैं दुकानें


◆ ब्याज मुक्त 20 वर्षों में देना है दुकान का मूल्य


अयोध्या। बुधवार को मार्ग चौड़ीकरण में विस्थापित होने वाले व्यापारियों के लिए बनाए गए व्यवसायिक काम्पलेक्सों में 22 व्यापारियों को दुकानों की चाभियां महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने दीं। उन्होंने टेढ़ी बाजार पूर्वी के 17 तथा पश्चिमी के 5 व्यापारियों को दुकानों की चाभी प्रदान कर कब्जा दिया।

महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार अयोध्या के आम जनमानस की सुविधाओं के लिए हमेशा कटिबद्ध है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या का अभूतपूर्व विकास किया है। विकास की इस यात्रा से अयोध्या के आम लोगों को भी जोड़ा गया है। रामनगरी में व्यवसाय कई गुना बढ़ गया है। रोजगार के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

सचिव विकास प्राधिकरण ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण में विस्थापित व्यापारियों तथा दुकानदारों के लिए चार व्यवसायिक काम्पलेक्स का निर्माण अमानीगंज, टेढ़ी बाजार पूर्वी व पश्चिमी व कौशलेश कुंज में कराया गया है। विस्थापित 334 दुकानदारों को प्रशासन की सूची के आधार पर आवंटन किया गया है। 214 व्यापारियों को कब्जा दिया जा चुका है। दुकानों का मूल्य 20 वर्षों में अदा किया जाना हैं। इस दौरा कोई ब्याज नही देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments