Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते दिवस सड़क दुर्घटना मे गंभीर रुप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर गांव पहुचते ही परिवार मे कोहराम मच गया।घटना बीते गुरुवार मालीपुर थानाक्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव में घटित हुई थी। विदित हो कि गांव निवासी प्रधान शैलेश यादव उर्फ बबलू के भाई अरविंद यादव घर से पैदल मुख्य मार्ग पर स्थित किराना स्टोर से सामान लेने जा रहे थे।जब वह मुख्य मार्ग पर पहुंचे अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया।दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और चालक मालीपुर निवासी मोनू यादव को पकड़ लिया गया था।परिजन अंधेड़ को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर थाना लेकर चली गई।घायल का इलाज मेडिकल कालेज मे चल रहा था कि मंगलवार रात को मौत हो गयी। मौत की खबर गांव पहुचते ही परिवार मे कोहराम मच  गया।सूचना पर प्रधान राजितराम,पिन्टू,पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र सिंह समेत तमाम लोगों ने पहुँच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments