Friday, September 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सौंपी गई आवास की चाभी

कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सौंपी गई आवास की चाभी

आलापुर अम्बेडकर नगर। विकासखंड जहांगीरगंज में खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सहकारी बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी के हाथों प्रधानमंत्री आवास पाए सैकड़ों लोगों को आज आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी । मालूम हो खंडविकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक बताया । मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाभी सौंपते हुए भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तारपूर्वक लोगों को बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जाति हर वर्ग को मिल रहा है जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों को लेना चाहिए । उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों नेताओं की सोच समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है । इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेन्द्र प्रताप सिंह, ग्रामपंचायत अधिकारी अशोक कुमार मौर्य, एडीओ आई यस वी पी,डीं,राय बड़े बाबू अशोक कुमार उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments