अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन आयोजित हुआ। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन का संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल रहे। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का सबसे अधिक उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने जीएसटी और यूपीआई के नाम पर व्यापारियों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में व्यापारियों की दुकानें उजाड़ दी गईं और उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। इसी तरह वाराणसी में भी व्यापारियों को हटाए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि अयोध्या का व्यापारी परेशान है। उन्होंने रामपथ के चौड़ीकरण के दौरान दुकानों के हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी चौक और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भी कार्रवाई हुई है। जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने प्रभावित लोगों की आवाज उठाने के साथ उनकी आर्थिक मदद भी की है।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित की आवाज है। उन्होंने कहा कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से प्रभावित लोगों की समस्या को पार्टी ने उठाया, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठाई। उन्होंने सवाल किया कि यदि कार्रवाई नियमानुसार थी तो मकान तोड़े जाने से पहले प्रभावित लोगों को मुआवजा क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारी समाज के साथ खड़ी है।
सम्मेलन के आयोजक समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पांडे बबलू पंडित और महानगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल रहे। सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मो. हलीम पप्पू, जसवीर सिंह सेठी, केके गुप्ता, अमृत राजपाल, शादाब खान, पल्लव खेतान, गोकुल चंद कौशल, गंगा शंकर साहू, निर्मल वर्मा, अपर्णा जायसवाल, रियाज अहमद, राकेश पांडे, राजमनी साहू, अजय चौरसिया, अली सईद खान, वैभव गुप्ता, सुरेंद्र यादव चेयरमैन, अमन सागर, विशाल दूबे, करन सेठी, सूर्यकांत पांडे, लड्डू लाल यादव, अंसार अहमद बबन, मारूफ, इफ्तिखार, विवेक यादव, प्रदीप यादव, रवि यादव, रमेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुमित यादव, युवराज यादव, आनंद मोटवानी, जय प्रकाश रस्तोगी, आनंद गुप्ता, इंद्रजीत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।