Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिलाओं की भागीदारी से मजबूत हुआ आत्मनिर्भर भारत का सपना : रजनी...

महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हुआ आत्मनिर्भर भारत का सपना : रजनी तिवारी


◆ भाजपा महिला मोर्चा ने गद्दोपुर में किया आत्मनिर्भर भारत पर संगोष्ठी का आयोजन


अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला महाविद्यालय, गद्दोपुर (गोसाईगंज) में आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबनहर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अब निर्णायक बन चुकी है।



राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने मिशन शक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को न केवल सशक्त किया है, बल्कि उन्हें सामाजिक नेतृत्व का अवसर भी दिया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र तभी साकार होगा, जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और शिक्षित बनेंगी।

कार्यक्रम में एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। भाजपा सरकार के प्रयासों से ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक महिलाएं रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर हैं। महिला मोर्चा का यह अभियान सामाजिक परिवर्तन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने बूथ स्तर तक महिला सशक्तिकरण को लेकर अभियान चलाने का संकल्प लिया है ताकि समाज की हर बेटी को समान अवसर मिल सके।

संगोष्ठी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साधना नेगी, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, राघवेन्द्र पाण्डेय, पूर्व मंत्री विद्यावती राजभर, सुमन पासवान, चेयरमैन विजय लक्ष्मी जायसवाल, प्रसून लता सिंह, सीमा सिंह, माधुरी, सरिता कसौंधन, सरिता पाण्डेय सहित बडी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।


योगी सरकार ने शिक्षा को दी नई दिशा, महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी


उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने अयोध्या सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि योगी सरकार से पहले प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी और नकल को बढ़ावा दिया जाता था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा को नई दिशा दी है। आज उत्तर प्रदेश शिक्षा का हब बनता जा रहा है, जहाँ गुणवत्ता पर विशेष बल दिया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है। महिलाएं अब घर की चौखट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। यह इस सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।”

बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि जनता ने विकास और स्थिरता को चुना है, इसलिए एनडीए सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा और वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों का भव्य और दिव्य विकास सरकार की प्रतिबद्धता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments