अयोध्या। धोखाधड़ी और जालसाजी कर व्यक्ति की जमीन बेचने वाले एक शातिर अभियुक्त को रूदौली कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने भेलसर मोड़ के पास से आरोपी को पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलबंत चौधरी ने बताया कि आरोपी द्वारा माझां में स्थित लगभग 25 बीघा जमीन की कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर 9 लाख रूपये में बेच दिया। मामले में दर्ज मुकदमें की विवेचना के आधार पर आरोपी मनीष कुमार सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह निवासी भरथुपुर थाना रौनाही को गिरफ्तार किया।
मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना रूदौली में केस दर्ज है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें वर्ष 2018 के दो गंभीर मामलों में केस दर्ज है।