Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो नए फीडर बनने से ट्रिपिंग से मिलेगी राहत, बिजली आपूर्ति होगी...

दो नए फीडर बनने से ट्रिपिंग से मिलेगी राहत, बिजली आपूर्ति होगी सुचारु

0

जैतपुर, अम्बेडकर नगर। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्युत उपकेंद्र नेवादा पर दो नए 11 केवी फीडरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पहल से उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नेवादा पर बढ़ते लोड को देखते हुए दो नए फीडर बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है और विभाग द्वारा इसे शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उपकेंद्र के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि नए फीडरों के चालू होने के बाद बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और निर्बाध हो जाएगी। इससे लोड मैनेजमेंट में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा, जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या पर पड़ने वाला असर भी कम होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version