Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बरामद कर वन स्टॉप...

नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेजा

0
ayodhya samachar

जैतपुर, अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने आरोप लगाया कि अभिषेक यादव उर्फ गोलू पुत्र स्वारथ यादव निवासी खालिसपुर डुहिया उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी थीरेन्द्र कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

कार्रवाई के दौरान नारी सशक्तिकरण मिशन की महिला कांस्टेबल रुची पाल, रंजना और काजल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरामद पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय व कानूनी प्रक्रिया के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version