Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों से सजा कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव...

छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों से सजा कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह

0

जलालपुर अम्बेडकरनगर। नगर के कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार इब्ने अली जाफरी, गिरीश मिश्र, मोहम्मद राशिद अंसारी, नियाज़ तौहीद सिद्दीक़ी एवं गोपाल सोनकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय के भौतिक परिवेश एवं शैक्षिक गुणवत्ता की सराहना करते हुए छात्राओं को अनुशासन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत नमरा मरियम, इसरा एरम एवं फातमा ज़हरा द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई। तसमिया, युसरा और जिकरा ने ‘वन्दे मातरम्’ गीत प्रस्तुत कर देशभक्ति का वातावरण बना दिया। अरीबा और सोनाक्षी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर सभी को संवैधानिक मूल्यों की याद दिलाई। इज्जत ने माँ पर आधारित भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।
‘जय हो’ नृत्य की प्रतिभागी छात्राओं एवं अदीफा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर शिक्षिका सलमा, नफीस जहरा, सुमन, सभासद साजिद, सभासद मेराज आलम, सभासद अब्दुर्रब सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. मोहम्मद असद ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं को अतिथियों द्वारा बताए गए आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version