Home Uncategorized बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

0

अंबेडकर नगर। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन व जिला महामंत्री दिलीप पटेल के संयोजन में किया गया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने विधानसभा टांडा क्षेत्र के सुलेमपुर बूथ पर बूथ अध्यक्ष अशोक कन्नौजिया समेत कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने भरोसा जताया कि देश इन वैश्विक चुनौतियों से मिलकर पार पाएगा।

उन्होंने कहा कि मार्च माह वैश्विक स्तर पर घटनापूर्ण रहा है, विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष की स्थितियां बनी रहीं। इससे उबरने के बाद विश्व नई शुरुआत के साथ आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों का आभार जताते हुए वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा व सहयोग की सराहना की। साथ ही ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चिंता व्यक्त की और नागरिकों से एकजुट रहने तथा इस विषय का राजनीतिकरण न करने की अपील की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के 1478 बूथों पर 13,967 लोगों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस दौरान एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, अनीता कमल, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version