Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या समीक्षा बैठक में तहसीलदार बीकापुर का रोका गया वेतन

समीक्षा बैठक में तहसीलदार बीकापुर का रोका गया वेतन

0

अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को 84 कोसी, 14 कोसी, पंचकोसी एवं रिंग रोड निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसीलदार बीकापुर की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने का आदेश दिया।

बैठक में उपजिलाधिकारी बीकापुर को बकाया भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्माण खंड-03 व 04 के अधिशासी अभियंताओं की शिथिलता पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों को परिक्रमा से पूर्व पूरा कराने को कहा। साथ ही नेशनल हाईवे अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण शुरू करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

रिंग रोड की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को अतिरिक्त भूमि के संपत्ति मूल्यांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा। उन्होंने लंबित पत्रावलियों के निस्तारण में तेजी लाने पर भी बल दिया, ताकि मार्ग निर्माण कार्य गति पकड़ सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version