अयोध्या। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमडैशबोर्डकेफ्लैगशिपप्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने की।
सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हरमाहकेअंतिमसप्ताहमेंपोर्टलपरडाटाफीडकरनेऔरउसकीनियमितमॉनिटरिंगकरने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को छात्रों की उपस्थिति की नियमित निगरानी कर पोर्टल पर अपलोड करने, वहीं पर्यटन विभाग को निर्माण कार्यों की सूची बनाकर 90 प्रतिशत पूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह की तैयारियां समय से पूर्ण करने और निर्धारित तिथियों पर आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा उद्यान, कृषि, एनआरएलएम, मनरेगा, आवास, ग्रामविकास, जलनिगम, पर्यटन, नगरनिगम, राजकीयनिर्माणनिगम, आवासविकासपरिषदवसेतुनिगम समेत कई विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बिंदुवार विवरण जिला अर्थ संख्याधिकारी अशोक कुमार ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।