अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस विभाग को थाना/चौकी हेतु भूमि उपलब्ध कराने संबंधी बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न हिस्सों में पुलिस संरचनाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एटीएसफील्डयूनिटकीस्थापना के लिए उपजिलाधिकारी मानक के अनुरूप शीघ्र भूमि उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही पुलिसचौकीदेवकालीकोउच्चीकृतकरनवीनथानादेवकाली के निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए।
इसी प्रकार नवीनथानासहादतगंज तथा थानामहराजगंजक्षेत्रकेअरवतबाजारमेंनईपुलिसचौकी की स्थापना के लिए भी जमीन तलाशने और शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी सदर को दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग द्वारा मांगी गई जमीन को मानककेअनुरूपऔरजल्दसेजल्द उपलब्ध कराया जाए, ताकि शासन की मंशानुसार थानों और चौकियों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति, उपजिलाधिकारीगण, सहायक अभिलेखा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी भवन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।