Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदवा लेने निकली किशोरी लापता, पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ...

दवा लेने निकली किशोरी लापता, पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जैतपुर अंबेडकर नगर। थाना जैतपुर क्षेत्र के एक गांव से दवा लेने गई 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना को लेकर पीड़ित पिता ने एक युवक पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री घर पर ही रहती थी और चोरी-छिपे मोबाइल फोन से विनय चौरसिया नामक युवक से बातचीत किया करती थी। पिता के अनुसार, तीन अक्टूबर की सुबह लगभग 10 बजे वह अहिरौला जनपद आजमगढ़ में दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। अंततः थकहारकर पिता ने थाना जैतपुर में विनय चौरसिया के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना जैतपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि, पीड़ित पिता की तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक जांच व कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments