Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में...

शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: हर्षवर्धन सिंह

0

◆ शिक्षक दिवस पर रामराज अयोध्या फाउंडेशन ने 500 से अधिक शिक्षाविदों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित


अयोध्या। शिक्षक दिवस के अवसर पर रामराज अयोध्या फाउंडेशन की ओर से कोहिनूर पैलेस में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अयोध्या के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से जुड़े 500 से अधिक शिक्षाविदों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।



समारोह को संबोधित करते हुए रामराज अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन अयोध्या के शिक्षकों के सम्मान और हितों के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा तथा हर परिस्थिति में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा के पूर्व अध्यक्ष सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से समाज और विद्यार्थियों के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि जीजीईसी कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुम लता ने रामराज अयोध्या फाउंडेशन और संस्थापक हर्षवर्धन सिंह को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाजहित में फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। शिक्षकों के सम्मान के लिए इतने व्यापक स्तर पर आयोजन को उन्होंने महत्वपूर्ण पहल बताया।

समारोह में सम्मानित शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों के सम्मान और समाज में उनकी भूमिका को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, शिक्षकों और शिक्षाविदों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version