◆ शिक्षक दिवस पर रामराज अयोध्या फाउंडेशन ने 500 से अधिक शिक्षाविदों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
अयोध्या। शिक्षक दिवस के अवसर पर रामराज अयोध्या फाउंडेशन की ओर से कोहिनूर पैलेस में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अयोध्या के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से जुड़े 500 से अधिक शिक्षाविदों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।



