Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शिक्षक एमएलसी चुनाव में दिन भर सक्रिय रही भाजपा, कंट्रोल रूम से...

शिक्षक एमएलसी चुनाव में दिन भर सक्रिय रही भाजपा, कंट्रोल रूम से हुई बूथों की निगरानी

0

अयोध्या। शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दिन भारतीय जनता पार्टी का महानगर संगठन पूरी सक्रियता के साथ जुटा रहा। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखी गई। कार्यालय में दिनभर फोन की घंटियां बजती रहीं और विभिन्न बूथों से मतदान की स्थिति की जानकारी लेने तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला चलता रहा। चुनाव संयोजक डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर महानगर क्षेत्र के बूथों की स्थिति की लगातार जानकारी लेते रहे। मतदान के दौरान संगठन की सक्रियता केवल कंट्रोल रूम तक सीमित नहीं रही। महानगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई थी। सभी अपने-अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर दिनभर मौजूद रहे और मतदान प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।

बापू बालिका इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह मौजूद रहे, जबकि मनोहर लाल इंटर कॉलेज में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सक्रियता दिखाई। नगर निगम कार्यालय अयोध्या स्थित बूथ पर जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित और जोनल कार्यालय नगर निगम अयोध्या धाम स्थित बूथ पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं, पूरा बाजार ब्लॉक के बूथ पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। जिले के अन्य मतदान केंद्रों पर भी जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी सक्रिय रहे। पूरे जनपद में कुल 15 बूथ बनाए गए हैं।

सहादतगंज स्थित कंट्रोल रूम में बूथों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर चुनावी गतिविधियों का जायजा लिया जाता रहा। किस केंद्र पर मतदान की स्थिति कैसी है, कहां कितने मतदाता पहुंचे हैं और मतदान की प्रक्रिया किस प्रकार आगे बढ़ रही है, इसकी जानकारी जुटाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कंट्रोल रूम के माध्यम से विभिन्न केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली जा रही थी, ताकि मतदान के दौरान समन्वय बना रहे। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, बाल कष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, शिवम‌् शुक्ला, प्रवीण दुबे, रवि सिंह, स्वाती सिंह, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी दिन भर अलग-अलग बूथों पर तैनात रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version