Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछठवीं बार में पूरी हुई टैक्सी स्टैंड की नीलामी, मनोज कुमार को...

छठवीं बार में पूरी हुई टैक्सी स्टैंड की नीलामी, मनोज कुमार को मिला ठेका

अंबेडकर नगर, जलालपुर। लंबे समय से टल रही जलालपुर टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया आखिरकार बुधवार को नगर पालिका परिषद के सभा कक्ष में संपन्न हो गई। यह नीलामी छठवीं बार में सफल हो पाई, जिसमें मनोज कुमार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर टैक्सी स्टैंड का ठेका अपने नाम कर लिया।

जानकारी के अनुसार, टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया के लिए कुल पांच लोगों ने आवेदन किया था—गौरी शंकर वर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, लालजी वर्मा, रंजना पांडे और मनोज कुमार। हालांकि, नीलामी में लालजी वर्मा को छोड़कर शेष चार प्रतिभागी ही शामिल हुए।

नीलामी की प्रक्रिया 60 लाख रुपये की आधार राशि से शुरू हुई और अंततः मनोज कुमार द्वारा लगाई गई 65 लाख 50 हजार रुपये की बोली पर समाप्त हुई। इसके साथ ही उन्हें टैक्सी स्टैंड का ठेका सौंप दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले का ठेका 68 लाख 15 हजार रुपये में हुआ था, जो इस बार की बोली से थोड़ी अधिक थी।

पिछले दो महीनों से नीलामी न हो पाने की वजह से नगर पालिका को टैक्सी स्टैंड की वसूली खुद अपने कर्मचारियों से करानी पड़ रही थी। नीलामी की यह प्रक्रिया तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से पहले पांच बार टल चुकी थी।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष खुर्शीद जहां, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार समेत नगर पालिका के कई अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ठेका मिलने के बाद मनोज कुमार को बधाइयां दी गईं और नगर प्रशासन ने उम्मीद जताई कि अब टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था और वसूली पहले से बेहतर ढंग से संचालित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments