Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों...

कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों की चेकिंग

अंबेडकरनगर। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में की गई।

बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बाजारों, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को भी सख्ती से सुनिश्चित कराया गया। चेकिंग के दौरान हेलमेट, वाहन कागजात और अन्य ट्रैफिक नियमों का विशेष ध्यान रखा गया।  पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।  जनपद में लगातार चल रहे इस तरह के अभियान से अपराधियों में भय का माहौल है, जबकि आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments