Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानि:शुल्क कोचिंग से निखरी प्रतिभा, अयोध्या के अभ्यर्थियों ने UPPCS में पाई...

नि:शुल्क कोचिंग से निखरी प्रतिभा, अयोध्या के अभ्यर्थियों ने UPPCS में पाई सफलता


अयोध्या। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने का सिलसिला जारी है। जनपद के दो अभ्यर्थियों—सोनम यादव और अनुपम तिवारी—ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (UPPCS-2024) में सफलता प्राप्त की है। दोनों अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नि:शुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन को दिया है।

जानकारी के अनुसार, ये अभ्यर्थी समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नि:शुल्क आवासीय कोचिंग तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े थे। इन योजनाओं के तहत उन्हें अध्ययन सामग्री, नियमित कक्षाएं और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिला, जिससे उनकी तैयारी को दिशा मिली।

गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में संचालित इस कोचिंग में अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, पुस्तकालय और नियमित शिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर लेखन अभ्यास और मॉडल टेस्ट भी कराए जाते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments