Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं पर तेजी, सैकड़ों गांवों में...

जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं पर तेजी, सैकड़ों गांवों में शुरू हुई आपूर्ति


अयोध्या। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी परियोजनाओं पर कार्य तेज गति से जारी है। जिले में कुल 535 पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है, जिनके माध्यम से 1144 राजस्व ग्रामों के लगभग 3.33 लाख घरों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रशासनिक निगरानी में चल रहे कार्यों के तहत अब तक 540 प्रस्तावित ओवरहेड टैंकों में से 436 का निर्माण पूरा किया जा चुका है। वहीं 311 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 701 गांवों में जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। वर्तमान में 2 लाख 16 हजार 830 घरों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 242 योजनाओं का संचालन भी प्रारंभ हो चुका है। शेष 224 निर्माणाधीन योजनाओं को वर्ष 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पूर्ण हो चुकी योजनाओं में ऑटोमेशन सिस्टम लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से जलापूर्ति की निगरानी की जा रही है। इससे संचालन और आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखना आसान हुआ है।


रोजगार और स्थानीय भागीदारी भी जुड़ी


योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए 517 पंप ऑपरेटर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक गांव में महिलाओं को ‘जल सखी’ के रूप में जोड़ा गया है, जिन्हें जल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण दिया गया है। यह समूह फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता की जांच कर रहा है।


जागरूकता कार्यक्रम भी जारी


ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल के समुचित उपयोग को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण जल निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद यादव के अनुसार, योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा जहां आपूर्ति शुरू हो चुकी है, वहां नियमितता और गुणवत्ता बनाए रखने पर ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments