Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिला चिकित्सालय में शव वाहन से पहुंचा सामान

महिला चिकित्सालय में शव वाहन से पहुंचा सामान

0

◆ शव वाहन से सामान पहुंचना रहा चर्चा का विषय


जलालपुर, अंबेडकरनगर। नगर स्थित महिला चिकित्सालय में गुरुवार दोपहर एक शव वाहन पहुंचा। शव वाहन से सामान पहुंचना यहां चर्चा का विषय बन गया। इसको लेकर अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों में चर्चा होने लगी। पहले शव वाहन को लोगो ने दूसरे सन्दर्भ में लिया। लेकिन सामान निकलने के बाद इसकी स्थिति साफ हो गई।
शव वाहन के पास जाकर लोगो ने जानकारी लिया तो मामला पूरी तरह अलग निकला। पता चला कि महिला चिकित्सालय परिसर में संचालित अर्बन अस्पताल के लिए दवाइयों और अन्य आवश्यक सामग्रियों की खेप आई थी, जिसे लाने के लिए इस वाहन का इस्तेमाल किया गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version