Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिया से टकराई बाइक, युवक व मासूम घायल

पुलिया से टकराई बाइक, युवक व मासूम घायल

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक व मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कटका थाना क्षेत्र के फतेहपुर मानिकपुर गांव निवासी सूरज (23) पुत्र अच्छेलाल तथा शिवांश (6) पुत्र राजकुमार एक ही बाइक से सुरहुरपुर चौराहे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version