Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मेडिकल कॉलेज में पहली बार जटिल C6-C7 फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन

मेडिकल कॉलेज में पहली बार जटिल C6-C7 फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन

0

◆ न्यूरोसर्जन डॉ. विकास द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने किया सर्जरी


अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, अयोध्या में पहली बार जटिल सर्वाइकल स्पाइन फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन किया गया। बीकापुर निवासी 45 वर्षीय महिला छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जांच में उनकी गर्दन की C6-C7 हड्डियों में फ्रैक्चर मिला। C7 वर्टिब्रा कई टुकड़ों में टूट गई थी।

मरीज की स्थिति को देखते हुए न्यूरोसर्जरी टीम ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। न्यूरोसर्जन डॉ. विकास द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान रीढ़ की हड्डी और महत्वपूर्ण नसों को सुरक्षित रखते हुए फ्रैक्चर को स्थिर किया गया और गर्दन की हड्डियों को उचित स्थिति में लाया गया।

डॉ. विकास द्विवेदी ने बताया कि C7 वर्टिब्रा के कई टुकड़ों में टूटने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था। टीम ने सावधानी के साथ सर्जरी पूरी की। मेडिकल कॉलेज के अनुसार, इस तरह की जटिल सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी का यह पहला मामला है। ऑपरेशन के बाद मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version