Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एनटीपीसी टांडा में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, “रक्तदान – महादान” की...

एनटीपीसी टांडा में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, “रक्तदान – महादान” की भावना रही प्रेरणा

0

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में गुरुवार को आह्वान पहल के अंतर्गत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर एनटीपीसी के कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को साकार करने वाला एक सराहनीय प्रयास रहा।

शिविर का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अजय सिंह यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान श्री परिदा ने कहा कि “रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि जीवन देने वाला पुनीत कर्तव्य है। इससे हम अनगिनत ज़िंदगियों को बचा सकते हैं। एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी एवं गरिमा महिला मंडल की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्त संग्रहण का कार्य महमाया मेडिकल कॉलेज एवं सीआईएसएफ टांडा इकाई के सहयोग से किया गया। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य न केवल रक्त संग्रह करना था, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। शिविर में रक्तदान – महादान की भावना को सजीव करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानवता को अमूल्य योगदान दिया। इस पुनीत कार्य के सफल आयोजन से एनटीपीसी टांडा परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version