Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रदेश स्तरीय लॉन टेनिस चयन डायल्स का हुआ आयोजन

प्रदेश स्तरीय लॉन टेनिस चयन डायल्स का हुआ आयोजन

0

अयोध्या। खेल निदेशालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन की ओर ध्यान देने के उद्देश्य से सिविल सर्विसेज प्रदेश स्तरीय लॉन टेनिस चयन डायल्स का आयोजन डा. भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय कीड़ा संकुल डाभारोमर में किया गया। प्रदेशीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में प्रदेश के विभिन्न मण्डलों से कुल 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन ट्रायल्स में मुख्य अतिथि सतीश कुमार दूबे कमाण्डेन्ट सीआरपीएफ 83 बटालियन द्वारा समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। चयन/ट्रायल्स में निर्णायक की भूमिका में अंसार अहमद एवं बादल सीआरपीएफ के जवान एवं उ0प्र0 सिविल सर्विसेज एसोसिएशन लखनऊ के प्रतिनिधि के रूप में आशीष कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिमेष सक्सेना क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अयोध्या द्वारा की गयी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version