Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बाराबंकी में लाठीचार्ज की घटना पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

बाराबंकी में लाठीचार्ज की घटना पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

0

अयोध्या। रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बाराबंकी लाठीचार्ज की घटना का विद्यार्थी परिषद ने विरोध जताया। इसके साथ में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का पुतला फूंका। परिषद ने प्रदेश व्यापी आंदोलन का आवाहन किया है, जिसको लेकर जिलाधिकारी अयोध्या के कार्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा
कार्यकर्ताओं ने मांग पत्र में कहा लाठीचार्ज घटना में पुलिसकर्मियों व बाहरी गुंडों सहित सभी दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित हो। किसके आदेश पर लाठीचार्ज किया गया यह सभी प्रश्न अभी भी अनुत्तरित हैं जिनका उत्तर अतिशीघ्र सार्वजनिक किया जाए। प्रांतीय नेता शिवम मिश्र ने बताया कि विधि छात्रों के वर्तमान को भ्रम में रखकर भविष्य के साथ खिलवाड़ कर नवीनीकरण व अनुमति के बिना विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन की समग्रता से तथ्यात्मक जांच की जाए व पूरी प्रक्रिया में जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को दंडित कर विश्वविद्यालय को बंद किया जाए। विलम्ब शुल्क के नाम पर अर्थदण्ड के रूप में बड़ी धनराशि की उगाही, सामाजिक कल्याण के नाम पर लिए जाने वाले शुल्क,निर्धारित मानक आदि की भी सघनता से जांच कर रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। छात्र आंदोलन के लिए संघर्षरत दोछात्रों को बिना किसी चेतावनी के सीधे निष्काषित कर देने की प्रक्रिया भी अवैधानिक है। अतएव इस संबंध में दोषियों को दण्डित कर विद्यार्थियों को न्याय दिलाया जाए।
साकेत महाविद्यालय की इकाई मंत्री नीलम गोस्वामी ने कहा कि उच्च शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर रामस्वरूप विश्वविद्यालय पर कार्यवाही आरम्भ की जाए। महानगर मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा रामस्वरूप विश्वविद्यालय ने लगभग 6 बीघे सरकारी भूमि (नाली, तालाब, बंजर व चकमार्ग) पर अवैध कब्जा कर लिया था। राजस्व जांच के बाद मामला तहसीलदार कोर्ट पहुँचा, जिसने 25 अगस्त 2025 को विश्वविद्यालय प्रबंधन पर 27.96 लाख जुर्माना लगाते हुए कब्जा हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने 15 दिन में जुर्माना अदा कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया है। अवैध निर्माण पर कार्यवाही की जाए।
आंदोलन में प्रमुख रूप से प्रांतीय नेता अंशुमान सिंह आशुतोष राणा, जिला संयोजक प्रियांशु तिवारी, दिवाकर चौरसिया, महानगर सहमंत्री आदर्श चतुर्वेदी, साहिल कसौधन, किशन सिंह ,अंश जायसवाल नेहा वर्मा, यश पाठक ,अमित मौर्या, विकास यादव, अभिषेक पांडेय, अभय गुप्ता, देवप्रकाश, तुषार तिवारी, शिवम शुक्ला, अजय तिवारी, स्वेता भारती, सौरभ सिंह इकाई अध्यक्ष साकेत महाविद्यालय अनुराग तिवारी, रौनक गुप्ता, रितिक सिंह, जिला विस्तारक उदय मिश्र, मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version