Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा के विधानसभा व ब्लाक अध्यक्षो की हुई घोषणा

सपा के विधानसभा व ब्लाक अध्यक्षो की हुई घोषणा

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने निम्न विधानसभाओं अध्यक्षों व ब्लाकों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष गोसाईगंज सियाराम निषाद, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा राजू वर्मा, विधानसभा मिल्कीपुर अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, विधानसभा गोसाईगंज के तारुन ब्लॉक अध्यक्ष अर्पित पटेल ब्लॉक अध्यक्ष मया बिंदेश्वरी यादव ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर गया प्रसाद यादव विधानसभा बीकापुर से सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष सूरज निषाद विधानसभा मिल्कीपुर से अमानीगंज ब्लाक अध्यक्ष रामदीन रावत मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामतेज यादव हरंटीनगंज ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चौरसिया को घोषित किया गया । सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सभी विधानसभा व ब्लॉक अध्यक्ष से 1 सप्ताह में अपने नवनियुक्त कमेटी की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments