Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन की मौत एक...

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन की मौत एक घायल

कुमारगंज, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के बरईपारा गांव के पास एनएच 330ए पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुघर्टना में कार सवार तीन की मौत हो गयी। जबकि एक घायल है। प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज संजीव कुमार सिंह ने बताया की चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया ,वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पूरे घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली अयोध्या निवासी अंकुर पुत्र राम कुमार श्रीवास्तव , रत्नाकर पुत्र राकेश कुमार, राकेश श्रीवास्तव पुत्र भोलानाथ,कृष्ण कुमार पांडेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय बैगनार कार से सुल्तानपुर जिला के बल्दीराय थाना क्षेत्र में निमंत्रण गए थे।



सोमवार को रात करीब 10 बजे अपने घर अयोध्या जा रहे थे। अयोध्या रायबरेली फोर लेन पर थाना कुमारगंज के बरई पारा गांव के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना कुमारगंज के उप निरीक्षक कमलेश साहनी ,उपनिरीक्षक शैलेंद्र शर्मा, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, उप निरीक्षक संतोष कुमार मौर्य चौकी इंचार्ज एनडीए, उप निरीक्षक शंकरलाल यादव, सिपाही अनुज कुमार, विजय गुप्ता ,बृजेश व सिपाही कुलदीप तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले गए। जहां पर डाक्टर अनमोल पाठक ने कार चालक कृष्ण कुमार पांडेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय उम्र करीब 45 बर्ष निवासी नौगढ़ा बिछिया गोपालपुर ,व अंकुर श्रीवास्तव पुत्र रामकुमार श्रीवास्तव उम्र करीब 28बर्ष निवासी निराला नगर खोजनपुर थाना कैंट, जनपद अयोध्या को मृतक घोषित कर दिया। राकेश श्रीवास्तव पुत्र भोलानाथ निवासी निराला नगर खोजनपुर थाना कैंट का प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर किया बताया जा रहा कि दर्शन नगर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गयी। जबकि रत्नाकर पुत्र राकेश कुमार निवासी नवीन मंडी राम नगर पुलिस चौकी कोतवाली नगर को मामूली चोटे आई है। जिनका इलाज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments