Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो में जीते सिल्वर...

अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो में जीते सिल्वर व ब्रॉन्ज

0

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता उड़ीसा के बालासोर स्थित फकीर मोहन यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता के क्योरगी इवेंट के 57 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी विष्ट ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। वहीं 53 किलोग्राम भार वर्ग में गायत्री शुक्ला ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि खेलों में मानसिक तत्परता और कौशल के समन्वय से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

टीम के साथ कोच के रूप में प्रमोद कुमार मौजूद रहे। महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह और क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने भी बधाई दी। क्रीड़ा सचिव ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version