Home Uncategorized अयोध्या में American Tourister का एक्सक्लूसिव शोरूम खुला, आधुनिक ट्रैवल जरूरतों को...

अयोध्या में American Tourister का एक्सक्लूसिव शोरूम खुला, आधुनिक ट्रैवल जरूरतों को मिलेगा नया विकल्प

0

अयोध्या। शहर में आधुनिक लाइफस्टाइल और ट्रैवल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध लगेज ब्रांड American Tourister के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर शरीक हाशमी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। यह शोरूम रिकाबगंज स्थित जिला अस्पताल के सामने खोला गया है, जिससे स्थानीय ग्राहकों को अब ब्रांडेड और उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैवल बैग्स आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

शरीक हाशमी ने बताया कि शोरूम में लगेज की सभी प्रमुख वैरायटी उपलब्ध है। यहां ट्रॉली बैग, डफल बैग, बैकपैक, एक्सेसरीज, बच्चों के बैग, लैपटॉप बैग सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ईद के अवसर पर शोरूम में 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है और अयोध्यावासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील की।

उद्घाटन कार्यक्रम में टाटशाह मस्जिद के इमाम शमसुल कमर कादरी, फाजिले बगदाद मुख्तरुल हसन, शाहिद हाशमी, मोहम्मद काशिफ, आसिफ नवाब, शादमान खान, उमर मुस्तफा, आदिल मुस्तफा, टोनी, रब्बी, आरिफ, शाहरुख, चांद बाबू, अपील बबलू, सज्जाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version